श्रीखंड महादेव जी की यात्रा

Shrikhand-mahadev

Shrikhand Mahadev  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी उपमंडल के निरमंड खंड मैं स्थित है।

ऐसा माना जाता है की यह यात्रा भारत मैं किये जाने वाले अन्य यात्राओं से भी कठिन है। श्रीखंड यात्रा अमरनाथ की यात्रा से भी कठिन है।

अमरनाथ की यात्रा जंहा 14000 फ़ीट की ऊंचाई पर है वंही श्रीखंड महादेव जी 18570 फ़ीट से अधिक ऊंचाई पर है। श्रीखंड महादेव जी के यात्रा के सामने अमरनाथ जी की यात्रा बहुत आसान है ऐसा वह लोग बताते है जिन्होंने दोनों जगह यात्रा किया है।

श्रीखंड महादेव जी के शिवलिंग की ऊंचाई 72 फ़ीट है जो एक चट्टान के रूप मैं है। अमरनाथ यात्रा मैं लोग जंहा यात्रा के समय खच्चरों का सहायता  लिया जाता है वंही श्रीखंड महादेव की यात्रा मैं बहुत अधिक चढाई होने के कारन खच्चर और घोड़े नहीं चल सकते है।

श्रीखंड महादेव जी की यात्रा हर वर्ष जुलाई के महीने मैं होती है।  आधिकारिक रूप से यह यात्रा सावन के पहले सोमवार से शुरू होती है और लगभग 2 सप्ताह तक यात्रा चलती रहती है। श्रीखंड महादेव जी की यात्रा मुख्यते 2 मार्गो से  किया जाता है।

पहला मार्ग शिमला से रामपुर (130 Km) रामपुर से निरमंड (17 km) निरमंड से बागीपुल (25 km) बागीपुल से जाओ (6 km) की दुरी है। जाओ से आगे की यात्रा पैदल मार्ग के द्वारा किया जाता है जो बहुत ही दुर्गम और कठिन चढाई  वाला मार्ग है।

यात्रा का दूसरा मार्ग ज्यूरी से शुरू होकर गांवीं गांव होते हुए फाँचा की से है। यह मार्ग भी बहुत ही दुर्गम और कठिन चढाई  वाला मार्ग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *